AP Panchayat Secretary पंचायत सचिव की भर्ती के लिए आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) के लिए आवेदन प्रक्रिया की तिथि बढ़ा दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 26 जनवरी, 2019 तक अपनी आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें के कुल 1051 रिक्तियां (1000 ताजा और 51 सीएफ) भर्ती परीक्षा के माध्यम से भरी जाएंगी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की डिग्री रखने वाले भारतीय नागरिक पदों के लिए पात्र हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां-
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 27 दिसंबर, 2018
ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि: 26 जनवरी, 2019
शुल्क के भुगतान की समय सीमा: 26 जनवरी, 2019, मध्यरात्रि 11:59 बजे तक।
स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि: 21 अप्रैल, 2019 (अस्थायी)
मुख्य परीक्षा की तिथि: 2 अगस्त 2019
आवेदन कैसे करें: -
पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर वन टाइम प्रोफाइल पंजीकरण (ओटीपीआर) का उपयोग करके अपने बायोडाटा के साथ पंजीकरण करना होगा। उम्मीदवारों को एक ओटीपी भेजा जाएगा जिसका उपयोग करके उन्हें पंजीकरण करना होगा। एक बार पंजीकृत होने के बाद, उन्हें फिर से आवेदन भरना होगा।