फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद हाई कोर्ट 2018 परीक्षा के परिणाम घोषित, ये रही पूरी जानकारी

Thu, 14 Feb 2019 12:31 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने लिफ्ट ऑपरेटर और मैकेनिक भर्ती के लिए जनवरी 2018 तक आवेदन आमंत्रित किए थे। पदों की कुल संख्या 38 थी, जिनमें से 28 पद लिफ्ट ऑपरेटर के लिए थे और 10 पद मैकेनिक के लिए थे। 

विज्ञापन


इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा 04 फरवरी 2018 को लिफ्ट संचालक परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा का परिणाम पीडीएफ फाइल के प्रारूप में उपल्ब्ध है, जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल हुए थे। वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम को डाउनलोड करें। 

 

जिन उम्मीदवारों का चयन हुआ है, वे अपने परिणाम को डाउनलोड कर आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखें।

परिणाम 2018 को डाउनलोड करने का निर्देश:

इलाहाबाद लिफ्ट ऑपरेटर और मैकेनिक रिजल्ट को डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को नीचे दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों का पालन करें।
  • दिए गए लिंक से उम्मीदवारों अपने इलाहाबाद लिफ्ट ऑपरेटर और मैकेनिक के रिजल्ट को डाउनलोड करें।
  • परिणाम पीडीएफ फाइल के प्रारूप में होगा, यहां उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर खोजना होगा।
  • चयनित उम्मीदवारों को आगे की भर्ती की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
  • उम्मीदवार अपना परिणाम इलाहाबाद एचसी की आधिकारिक साइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

अंतिम चयनित सूची यहां से डाउनलोड करें

ऑफिशियल वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें