ताइवान को चीनी गणराज्य का हिस्सा माना जाता है। हालांकि अमेरिका सहित लगभग 17 देश ही इसे मान्यता देते हैं। अगर बात की जाए यहां के लोगों के स्वभाव की तो वे काफी विनम्र होते हैं। वे अपने बड़ों का सम्मान करते हैं साथ ही घर आए मेहमान को भगवान का स्वरूप मानते हैं। ताइवान की लड़कियां अपने रंग और रूप को लेकर सजग रहती हैं। यहां की लड़कियों का मानना है कि धूप में निकलने से उनका चेहरा काला और खराब हो जाता है। इस डर की वजह से वे धूप में ज्यादा बाहर भी नहीं निकलती हैं। वियतनाम मेहनतकश लोगों के लिए भी जाना जाता है। यहां के लोग 10 से लेकर 12 घंटे तक काम करते हैं।
अभिभावक हैं सजग
यहां की कई अच्छी बातों में से एक बात यह भी है कि यहां के मात-पिता अपने बच्चों की शिक्षा के प्रति सजग रहते हैं। ताइवान के स्कूलों और कॉलेजों में गणित और विज्ञान पर अधिक जोर दिया जाता है। इस वजह से अन्य देशों के मुकाबले यहां के बच्चे गणित और विज्ञान में होशियार होते हैं।
धर्म के बारे में
ताइवान की आबादी लगभग 2 करोड़ 36 लाख है। यहां पर ज्यादातर लोग बैद्ध धर्म को मानने वाले हैं। यहां कि कुल आबादी के लगभग 70 प्रतिशत लोग बैद्ध धर्म को मानते हैं। यहां के पूजा स्थल में स्वान की पूजा होती है। चूंकि ताइवान पर चीन का प्रभाव है, इसलिए यहां के लोग खेलों में भी काफी दिलचस्पी लेते हैं। यहां के लोगों को बास्केटबॉल खेलना काफी पसंद है। ताइवान में हाई-स्पीड रेल, मेट्रो और बसों सहित अन्य परिवाहन के साधन हैं, परंतु वहां के लोकप्रिय वाहन के रूप में स्कूटर को महत्व देते हैं। ताइवान में स्कूटर आप को ज्यादातर जगह पर दिख जाएगा। यहां के लोग काम को लेकर काफी सजग भी रहते हैं।