Maharashtra Metro Rail Recruitment 2021: मेट्रो रेल में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRC) में टेक्नीशियन से लेकर स्टेशन कंट्रोलर, सेक्शन और जूनियर इंजीनियर समेत कई अलग-अलग पदों पर सरकारी भर्तियां निकली हैं। इस संबंध में भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट
mahametro.org पर
अधिसूचना जारी हो चुकी है। भर्ती को लेकर पदों का विवरण और अधिसूचना व आवेदन लिंक इस खबर में दिए गए हैं, जिनके माध्यम से आप सीधे आवेदन कर सकते हैं।