कैसे करें आवेदन
उपरोक्त पदों के लिए महाराष्ट्र मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट mahametro.org के जरिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 जनवरी, 2021 है। सभी पदों पर सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए है। अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 150 रुपए है।
कैसे होगा चयन :
टेक्नीशियन के पदों पर सिर्फ एक लिखित परीक्षा के जरिए चयन किया जाएगा। जबकि अन्य पदों के लिए कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चयन होगा।