2.# अरुणाचल प्रदेश में स्टाफ नर्स की नौकरियां
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NRHM) अरुणाचल प्रदेश ने स्टाफ नर्स के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। स्टाफ नर्स की नौकरी खोज रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार 24 अगस्त या उससे पहले इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया सात अगस्त से ही शुरू हो चुकी है।
इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
3.# बिहार में प्राध्यापक भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग ने बिहार प्राध्यापक भर्ती 2020 का विज्ञापन जारी किया है। यह विज्ञापन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, बिहार सरकार के अन्तर्गत सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्राध्यापक भर्ती के लिए जारी किया गया है। जिसके जरिए प्रोफेसर के रिक्त पदों को भरा जाना है। इस विज्ञापन के जरिए इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस और केमेस्ट्री के रिक्त पदों पर प्रोफेसर की भर्ती होनी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हो रही है।
इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
4.# मध्य प्रदेश जेल प्रहरी भर्ती 2020
मध्य प्रदेश जेल प्रहरी भर्ती 2020 परीक्षा के लिए अब एक और माैका सामने आया है। जिन लोगों ने अब भी आवेदन नहीं किया है, वे बिना देरी किए अप्लाई कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त तय की गई थी, अब इस तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार जेल प्रहरी भर्ती 2020 परीक्षा के लिए 24 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
इस खबर के बारे में विस्तार से जानने के लिए क्लिक करें