फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha Plus 2 Merit List: कल जारी होगी सैम्स ओडिशा प्लस 2 की पहली चयन मेरिट सूची, ऐसे करें चेक

Wed, 05 Jul 2023 05:36 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Odisha Plus 2 Merit List: ओडिशा एसएएमएस प्लस 2 एडमिशन 2023 की पहली चयन मेरिट सूची जारी होने वाली है। शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट से मेरिट सूची डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
Admissions Counselling - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Odisha Plus 2 Merit List: स्टूडेंट एकेडमिक मैनेजमेंट सिस्टम (SAMS) ओडिशा एसएएमएस प्लस 2 एडमिशन 2023 की पहली चयन मेरिट सूची गुरुवार 06 जुलाई 2023 को जारी  करेगा। शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट से samsodish.gov.in मेरिट सूची डाउनलोड कर सकेंगे। पहली चयन मेरिट सूची गुरुवार सुबह 11.45 बजे जारी की जाएगी।

विज्ञापन

जिन छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें 07 जुलाई, 2023 से 13 जुलाई, 2023 तक रात 9 बजे तक उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश के लिए रिपोर्ट करना होगा। दूसरी मेरिट सूची 19 जुलाई 2023 को सुबह 11.30 बजे जारी होगी। एसएएमएस ओडिशा एक एकीकृत पोर्टल है जो ई-प्रवेश के माध्यम से राज्य भर में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक मौका देता है।
विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट -samsodish.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर हायर सेकेंडरी स्कूल प्लस 2 सेक्शन पर क्लिक करें।

  • अगले पेज पर मेरिट सूची लिंक का चयन करें और लिंक सक्रिय होने पर विवरण दर्ज करें।

  • कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें