फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहित्य अकादमी के तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल ने किया चयन

Sat, 15 Jun 2019 11:49 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

साहित्य अकादमी ने शुक्रवार को 22 बच्चों को बाल और 23 लेखकों को युवा साहित्य पुरस्कार देने की घोषणा की। अध्यक्ष प्रो. चंद्रशेखर कंबार की अध्यक्षता वाले कार्यकारी मंडल की बैठक में पुरस्कारों का चयन किया गया। पुरस्कार में एक उत्कीर्ण ताम्र फलक तथा 50 हजार रुपये का चेक दिए जाएंगे।

विज्ञापन


अकादमी सचिव डॉ. के. श्रीनिवासराव के मुताबिक, बाल साहित्य पुरस्कार के लिए 22 अलग भाषाओं की पुस्तकें चुनी गई हैं। तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल ने 6 समग्र योगदान, 5 कहानियां, 5 कविताएं, 3 उपन्यास, एक इतिहास, एक नाटक और एक लोककथा की पुस्तक को चुना है। कार्यकारी मंडल ने निर्णायकों के बहुमत अथवा सर्वसम्मति के आधार पर चयनित पुस्तकों को स्वीकृत किया।

उन्होंने बताया कि युवा पुरस्कार के लिए चुनी गई कृतियों में 11 कविता, 6 कहानी, 5 उपन्यास और 1 साहित्यिक आलोचना शामिल हैं। कविता में रुजब मुशाहारी (बोडो), अनुज लुगुन (हिंदी), सागर नाजिऱ (कश्मीरी), अनुजा अकथुट्टु (मलयालम), जितेन ओइनांबा (मणिपुरी), सुशील कुमार शिंदे (मराठी), करन बिराहा (नेपाली), युवराज भट्टराई (संस्कृत), गुहिराम किस्कू (संताली), किरन परयाणी अनमोल (सिंधी) और सबरीनाथन (तमिल) को चुना गया। कहानी के लिए संजीब पॉल डेका (असमिया), सुनील कुमार (डोगरी), तनुज सोलंकी (अंग्रेजी), अजय सोनी (गुजराती), हेमंत अइया (कोंकणी) और कीर्ति परिहार (राजस्थानी) को चुना गया। उपन्यास के लिए मोमिता (बाङ्ला), फकीर (श्रीधर बनवासी जी.सी.) (कन्नड), यदविंदर सिंह संधू (पंजाबी), गड्डम मोहन राव (तेलुगु) और सलाम अब्दुस समद (उर्दू) चुने गए। साहित्यिक आलोचना के लिए शिशिरा बेहेरा (ओडिया) चयनित हुए। बाल और युवा दोनों श्रेणियों में मैथिली भाषा के पुरस्कार की घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें