फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Safalta Talks: अपनी मां को आदर्श मानने वाली ये लड़की ज्वॉइन करना चाहती है सिविल सर्विसेज, जानें इस यूपी बोर्ड टॉपर से परीक्षा में सफलता के राज

सार

ऐसे समय में जब 10वीं 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं छात्रों को तनाव लिए बिना अपनी तैयारी पूरे जोर-शोर के साथ जारी रखनी चाहिए। इन कठिन हालात में छात्रों की मदद के लिए सफलता टॉक्स ने 2019 की यूपी बोर्ड की टॉपर शिखा सिंह को आमंत्रित किया। जानें उनसे सफलता के राज़। 
विज्ञापन
UP Board 2021 - फोटो : यूपी बोर्ड 2021
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड ने कोरोना महामारी की वजह से दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है जिसकी वजह से छात्र बेहद परेशान हैं। परीक्षा कब होंगी, कैसे होंगी...जैसे तमाम सवाल उन्हें तनाव दे रहे हैं। हालांकि छात्रों को ऐसे समय में तनाव लिए बिना अपनी तैयारी पूरे जोर-शोर के साथ जारी रखनी चाहिए। इन  कठिन हालात में छात्रों की मदद के लिए Safalta Talks ने 2019 की यूपी बोर्ड की टॉपर शिखा सिंह को आमंत्रित किया। शिखा ने Safalta Talks के एक खास सेशन में बताया कि उनके दिमाग में ये लक्ष्य पहले से था कि उनको अच्छा प्रदर्शन करते हुए टॉपर लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराना है। उन्होंने छात्रों को बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के खास टिप्स देते हुए कहा कि छात्रों को चाहिए कि वो साल भर टाइमटेबल बनाकर तैयारी करें और कमजोर विषयों  पर ज्यादा ध्यान दें।
विज्ञापन


कौन है शिखा सिंह:
शिखा सिंह ने 2019 की यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से टॉप किया था। वो एक सिविल सर्वेंट बनना चाहती हैं।

इस खास सेशन से कैसे जुड़ें:
शिखा की पूरी कहानी जानने और बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स हासिल करने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक https://youtu.be/uUnxnbwpRjo कर सकते हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें