RULET Result 2025 OUT: राजस्थान यूनिवर्सिटी ने लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2025 (RULET) का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे admissions.uniraj.org पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार को अपना RULET 2025 स्कोरकार्ड चेक करने के लिए रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा।
स्कोरकार्ड में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के अंक (यदि लागू हो) भी शामिल किए जाएंगे। प्रवेश प्रक्रिया कुल 350 अंकों की मेरिट (300 अंक लिखित परीक्षा, 25 अंक ग्रुप डिस्कशन और 25 अंक इंटरव्यू) के आधार पर की जाएगी। इस मेरिट के अनुसार ही यूनिवर्सिटी फाइव ईयर लॉ कॉलेज में बीए एलएलबी (ऑनर्स) कोर्स में दाखिला दिया जाएगा।
रिजल्ट में चेक करें ये जानकारियां
- उम्मीदवार का नाम
- माता-पिता का नाम
- जन्मतिथि
- परीक्षा का नाम
- प्राप्त अंक
- कुल अंक
- पास/फेल स्टेटस
- उम्मीदवार की रैंक
काउंसलिंग प्रक्रिया क्या होगी?
रिजल्ट जारी होने के बाद जल्द ही RULET काउंसलिंग 2025 की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को यूनिवर्सिटी फाइव ईयर लॉ कॉलेज, जयपुर में बीए एलएलबी (ऑनर्स) कोर्स में प्रवेश के लिए दस्तावेज सत्यापन और सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया से गुजरना होगा।
RULET Result 2025: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले uniraj.ac.in या admissions.uniraj.org वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर “Notification” सेक्शन में जाएं।
- “RULET Result 2025 is Now Live View” लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करें।
- स्क्रीन पर स्कोरकार्ड ओपन हो जाएगा।
- मार्क्स को ध्यान से चेक करें।
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेकर रख लें।