फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RUHS PG Admission 2025: आरयूएचएस विश्वविद्यालय में पीजी दाखिले के लिए पंजीकरण शुरू; सात जुलाई तक करें आवेदन

Tue, 01 Jul 2025 12:19 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

RUHS PG Admission 2025: राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) ने पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, MPH सहित पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2025 है।
विज्ञापन
RUHS PG Admission 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RUHS PG Admission 2025: राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS), जयपुर ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 जुलाई से 7 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट ruhsraj.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पीजी कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। वहीं, जिन अभ्यर्थियों को अपने एप्लिकेशन फॉर्म में कोई संशोधन करना है, उनके लिए करेक्शन विंडो 7 जुलाई से 8 जुलाई 2025 तक खुली रहेगी। इस दौरान उम्मीदवार अपने फॉर्म में आवश्यक बदलाव कर सकेंगे।

इस प्रवेश प्रक्रिया के तहत पोस्ट बेसिक B.Sc नर्सिंग, M.Sc नर्सिंग, M.Sc (मेडिकल), मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ (MPH) जैसे प्रमुख पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलेगा। चयन प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 1 जुलाई 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 7 जुलाई 2025
  • एप्लिकेशन करेक्शन विंडो: 7-8 जुलाई 2025
  • प्रवेश परीक्षा तिथि: 20 जुलाई 2025 (OMR आधारित ऑफलाइन मोड)

किस कोर्स में मिलेगा एडमिशन?

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) के तहत पीजी एडमिशन 2025 के लिए जिन कोर्स में दाखिला मिलेगा, उनमें पोस्ट बेसिक बी.एससी नर्सिंग, एम.एससी नर्सिंग, एम.एससी (मेडिकल) और मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ (MPH) शामिल हैं।

ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा

इन सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर शीट पर आयोजित की जाएगी, जिसमें अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर विश्वविद्यालय द्वारा तय परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा।

RUHS से जुड़े कॉलेज

आरयूएचएस के अंतर्गत राजस्थान में लगभग 220 से अधिक सरकारी और निजी कॉलेज कार्यरत हैं, जहां अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टरेट स्तर की शिक्षा दी जाती है। इनमें नर्सिंग, फार्मेसी, फिजियोथेरेपी सहित कई हेल्थ साइंस कोर्स उपलब्ध हैं।

RUHS PG Admission 2025 Registration How to Apply: आवेदन कैसे करें?

  • आरयूएचएस की आधिकारिक वेबसाइट ruhsraj.org पर जाएं।
  • होमपेज पर “Latest Announcements” सेक्शन में जाएं।
  • “PG Admission 2025-26” नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • दिशा-निर्देश पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें