राजस्थान स्टेट ऑफ ओपन स्कूल (RSOS) कक्षा 10वीं का परिणाम आज जारी कर सकता है। बता दें, बोर्ड परीक्षा परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट education.rajasthan.gov.in पर जारी करेगा। खास बात ये है कि बोर्ड हर साल दो बार अक्टूबर-नवंबर और मार्च-अप्रैल में परीक्षा आयोजित करता है।
RSOS Class 10th Result 2019: ऐसे कर सकेंगे अपना परिणाम चेक-
चरण 1- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2- उसके बाद होमपेज पर दिए लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- खुल पेज पर रोल नंबर डालें और आगे बढ़ने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 4- उम्मीदवारों का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5- भविष्य के लिए अपने परिणाम को प्रिंट आउट ले लें, संभालकर रखें।
राजस्थान राज्य ओपन स्कूल छात्र-छात्रों को एक और अवसर देता है।यदि उम्मीदवार अपने नंबरों से खुश नहीं हैं तो उनके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पुन: मुल्यांकन फॉर्म उपलब्ध किए जाएंगे।
राजस्थान राज्य ओपन स्कूल बोर्ड के बारे में-
राजस्थान राज्य ओपन स्कूल बोर्ड (RSOS) की स्थापना वर्ष 2005 में माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर निजी उम्मीदवारों को शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी।