RSMSSB PTI Recruitment 2022: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) पूर्ववर्ती राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से PTI भर्ती परीक्षा 2022 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। राज्य भर्ती बोर्ड द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार, शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक यानी पीटीआई परीक्षा 25 सितंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने रिक्तियों के लिए आवेदन किया है, वे RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर ग्रेड-2 (नॉन टीएसपी) : 4,899 पद
फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर ग्रेड-3 (टीएसपी) : 647 पद
चरण 1: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
चरण 2: फिर, होम पेज पर, RSMSSB PTI एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: फिर उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
चरण 4: इसके बाद आपको एक नए पेज पर री-डायरेक्ट किया जाएगा।
चरण 5: यहां आपको आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 6: उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें।