अभ्यर्थी के खाते में ही आएगा रिफंड
आरआरबी की ओर से इस बार ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इस वजह से अभ्यर्थियों को शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा करना पड़ा। तमाम अभ्यर्थियों से साइबर कैफे संचालकों से आवेदन भरवाए। इस वजह से संबंधित संचालक के एकाउंट से ही शुल्क का ट्रांजेक्शन हुआ। क्योंकि जिस एकाउंट से पैसे आरआरबी का मिले हैं, उसी में अब रिफंड भी जाएगा। ऐसे में तमाम अभ्यर्थियों को इस बात की भी चिंता सता रही है कि साइबर कैफे संचालक उनका रिफंड लौटाएंगे भी या नहीं। अभी परीक्षा प्रक्रिया चल रही है। इसके संपन्न होने के बाद ही ऐसे अभ्यर्थी जो परीक्षा में शामिल हुए उनका रिफंड आरआरबी की ओर से दिया जाएगा।
00 एसएएम नकवी, चेयरमैन आरआरबी इलाहाबाद।