RRB NTPC Application Status 2020: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 15 दिसंबर से शुरू होने वाली आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा का एप्लीकेशन स्टेटस देखने के लिए लिंक एक्टिवेट कर दिया है। आपको बता दें कि यह लिंक आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब इस वेबसाइट rrbonlinereg.co.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं। इसके अलावा खबर में आगे डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है, उसके जरिये आसानी से चेक कर सकते हैं।
मालूम हो कि अपने आवेदन पत्र का स्टेटस देखने के लिए यह लिंक आरआरबी की वेबसाइट पर 30 सितंबर, 2020 तक ही उपलब्ध रहेगा। यह जानने के लिए कि आपका आवेदन पत्र स्वीकृत हुआ है या नहीं, उसके लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म-तिथि दर्ज करनी होगी। आरआरबी की इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से अलग-अलग पदों पर 1,40,640 भर्तियां होनी हैं। आरआरबी की यह 15 दिसंबर, 2020 से शुरू होगी, जो कि कंप्यूटर बेस्ड होगी। हालांकि बोर्ड ने अभी परीक्षा से संबंधित शेड्यल जारी नहीं किया है।
RRB NTPC Application Status 2020: ऐसे करें चेक –