पिछले साल फरवरी माह में रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप-D के लिए अधिसूचना जारी की थी। जिसकी परीक्षा इस साल दिसंबर माह में होनी है। उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी में लग चुके हैं। बता दें कि इस परीक्षा के लिए करीब 2.5 करोड़ युवाओं ने आवेदन किया है। यदि आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो आपको इतने हाई लेवल के कॉम्पटीशन के बीच खुद को सबसे अलग और बेस्ट तरीके से तैयार करना होगा।
वैसे तो हर बार छात्र अपना बेस्ट देते हुए पूरी लगन से तैयारियां करते हैं, लेकिन परीक्षा के दौरान छोटी- छोटी गलतियों के कारण फेल हो जाते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 7 गलतियों से बचने के उपाय बताएंगे। ताकि आप मानसिक रूप से तैयार रहें और बेस्ट रिजल्ट प्राप्त कर सकें।
1. पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय ना निकालना
सबसे पहले बता दें कि RRB ग्रुप-D की परीक्षा बहुत महत्वपूर्ण परीक्षा होती है। हर बार इसमें भारी संख्या में भर्तियां होती हैं। लेकिन ज्यादातर छात्र इस पोस्ट के लिए आवेदन तो कर देते हैं लेकिन गंभीरता से इसकी तैयारी नहीं करते हैं। बाद में रिजल्ट ख़राब होने पर अफसोस करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं रहता। इसलिए इस परीक्षा को बेहद गंभीरता से लें और पूरी लगन से तैयारी करें।
2. पसंदीदा विषय को बार-बार पढ़ना
ज्यादातर छात्र तैयारी के वक़्त किसी एक विषय पर ही ज्यादा फोकस करते हैं, क्योंकि वो उनको बहुत पसंद होता है। ऐसा करने से वो बाकी विषयों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। जिसके बाद उन्हें नकारात्मक रिजल्ट मिलता है। हमें यह ज्ञात होना चाहिए कि सभी 4 विषय (गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान और करंट अफेयर्स) इस परीक्षा में महत्वपूर्ण हैं, सब पर बराबर वक़्त और ध्यान देना होगा।
3. तुक्का मारते हैं
परीक्षा के दौरान बहुत से छात्र प्रश्न का सही जवाब नहीं पता होने पर तुक्का मारने लगते हैं। ऐसा करने से उन्हें नेगेटिव मार्किंग का शिकार होना पड़ता है। बता दें कि RRB ग्रुप-D की परीक्षा में 3 गलत जवाब देने पर कुल अंक में से 1 अंक काट लिया जाता है।
4. सामान्य विज्ञान सेक्शन से डरते हैं
RRB ग्रुप-D की परीक्षा में सामान्य विज्ञान सेक्शन की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। यह विषय आपको बेस्ट स्कोर करने में मदद करता है। लेकिन छात्र घबरा जाते हैं कि यह विषय बहुत कठिन है और इसको नजरअंदाज करना शुरू कर देते हैं, बाद में इसी विषय के वजह से फेल हो जाते हैं। लेकिन मैं यहां बता दूं कि विज्ञान बहुत दिलचस्प विषय है, आपको बस थोड़ी मेहनत करनी है। आपको बेसिक लेवल का विज्ञान पढ़ना है।
5. कई सारे स्टडी मटेरियल से पढ़ना
छात्रों को लगता है कि परीक्षा की तैयारी में पूरे सिलेबस को कवर करने के लिए कई सारी किताबें पढ़नी चाहिए। इस चक्कर में वो अलग-अलग राइटर और कंपनी की कई सारी किताबें ले आते हैं और पढ़ने लगते हैं। बाद में वो एक ही टॉपिक के अलग-अलग अध्ययन के कारण कन्फ्यूज हो जाते हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी है सही स्टडी मटेरियल का चयन करना। बता दें कि गणित और विज्ञान के लिए आप NCERT की किताबों का उपयोग करें, क्योंकि परीक्षा में क्लास 9 और 10 तक के ही प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं करंट अफेयर्स के लिए जितना ज्यादा हो सके अख़बार और मैगज़ीन पढ़ने के आदी बनें।
6. प्रैक्टिस कम करते हैं
परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र पूरे समय नये-नये विषयों को पढ़नें में लगे रहते हैं और प्रैक्टिस कम करते हैं। लेकिन कुछ विषय ऐसे हैं जिनको प्रैक्टिस के दम पर ही तैयार किया जा सकता है, जैसे रीज़निंग और गणित। गणित यानी न्यूमेरिक एबिलिटी के लिए जितना ज्यादा हो सके प्रैक्टिस करें। इसमें आपको कैलकुलेशन के ट्रिक्स सीखने होंगे।
7. नर्वस हो जाते हैं
छात्रों के साथ अक्सर यह होता है कि वो अंतिम परीक्षा के वक़्त नर्वस हो जाते हैं। जिससे वो ख़ास कर गणित सेक्शन को सॉल्व करते समय फॉर्मूलों को भूलने लगते हैं। इसका असर बाकी के विषयों पर भी पड़ने लगता है। इसलिए तैयारी के दौरान थोड़ा समय योगा और व्यायाम के लिए निकालिए। ताकि मानसिक और शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहें और परीक्षा में ध्यान ना भटके।
अगर आप भी आरआरबी ग्रुप-D की नौकरी करना चाहते हैं तो फिर Safalta.com लेकर आया है आपके लिए एक खास कोर्स। इस कोर्स के द्वारा आप घर पर रहते हुए अपनी तैयारी कर सकते हैं। इसमें देश की बेहतरीन फैकल्टी के द्वारा आपको पढ़ाया जाएगा, साथ ही ढेरों मॉक टेस्ट भी कराए जाएंगे। आपको बता दें कि यह कोर्स मात्र 1,999 रु. में उपलब्ध है।
तो फिर देर किस बात की आज ही जुड़ें Safalta.com के इस कोर्स से और करें आरआरबी एनटीपीसी की पक्की तैयारी। इस कोर्स से आज ही जुड़ने के लिए क्लिक करें-
https://bit.ly/32Pxglf
RRB ग्रुप-D से जुड़े अपने सभी सवालों का जवाब पाएं, अभी भरें ये फॉर्म:
https://forms.gle/cbeZmVMbj7oPmaZ19