रेलवे बोर्ड ने डी ग्रुप परीक्षा के लिए एडमिट जारी कर दिए है।परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ अपना एक फोटो ग्राफ को लेकर पहु्ंचें। परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने मॉक टेस्ट का लिंक सक्रिय कर दिया हैं। दरअसल रेलवे ग्रुप डी के 62 हजार 907 पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।
बोर्ड की वेबसाइट से नौ सितंबर से ही अभ्यर्थियों को इस बात की जानकारी मिलनी शुरू हो गई थी। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी की परीक्षा 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक चलेंगी। परीक्षा कब और किस शहर में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर इस दिए गए “Click here for the mock test link for CBT for Level-1 posts under CEN लिंक पर क्लिक करें।