आरआरबी एएलपी और तकनीशियन पद के लिए प्रवेश पत्र रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जारी हो गए हैं। उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrbmumbai.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 29 अगस्त 2018 को आयोजित की जाएगी।
बता दें कि, सहायक लोको पायलट (एएलपी) और तकनीशियनों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) का पहला चरण 9 अगस्त 2018 को शुरू हुआ था, जो 31 अगस्त 2018 तक पूरा हो जाएगा।सीबीटी तीने शिफ्टों में होती है, अभ्यर्थियों को तीनों शिफ्टों में एक जैसे प्रश्न पत्र दिए जाते हैं।