फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rozgar Mela: पीएम मोदी ने 51,000+ युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र; कहा- वैश्विक साझेदारी से मिलेंगे रोजगार के अवसर

Sat, 23 May 2026 11:21 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Rozgar Mela: आज देशभर में आयोजित 19वें रोजगार मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न केंद्रीय विभागों जैसे रेलवे, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और अन्य मंत्रालयों में नौकरी मिली।
विज्ञापन
19th Rozgar Mela - फोटो : Narendra Modi You Tube
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

19th Rozgar Mela: आज 19वें रोजगार मेले के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिए हैं। यह कार्यक्रम देश के 47 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया। चयनित उम्मीदवारों को रेलवे, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य विभाग और अन्य केंद्रीय मंत्रालयों में नियुक्ति मिली है, जिससे वे अब सरकारी सेवाओं में अपने नए कार्य की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि वह अभी 2 दिन पहले ही 5 देशों की यात्रा करके लौटे हैं। इस दौरान उनकी कई बड़ी कंपनियों के नेताओं से बातचीत हुई। उन्होंने महसूस किया कि पूरी दुनिया भारत के प्रभाव और तकनीकी प्रगति को लेकर बहुत उत्साहित है। आज दुनिया भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनना चाहती है। भारत भी दुनिया के अलग-अलग देशों के साथ पार्टनरशिप कर रहा है, जिसका उद्देश्य यही है कि भारत के युवाओं को अवसर मिले, रोजगार मिले, उनका सामर्थ्य विकसित हो और साथ ही मैं चाहता हूं कि मेरे देश के नौजवानों को ग्लोबल एक्सपोजर भी मिले।

AI से लेकर ग्रीन टेक्नोलॉजी तक-भारत की प्रगति को मिली नई रफ्तार

इस यात्रा के दौरान नीदरलैंड के साथ सेमीकंडक्टर, जल (वाटर), कृषि और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में चर्चा हुई। स्वीडन के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल इनोवेशन पर सहयोग को लेकर कई अहम बातें हुईं। वहीं नॉर्वे के साथ ग्रीन टेक्नोलॉजी और समुद्री (मैरीटाइम) सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी, जबकि UAE के साथ रणनीतिक ऊर्जा और तकनीकी साझेदारी पर विस्तार से बातचीत हुई।

इटली के साथ रक्षा, क्रिटिकल मिनरल्स, विज्ञान और तकनीक जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्रों में साझेदारी के समझौते हुए। इन सभी समझौतों का लाभ भारत के युवाओं को मिलने वाला है। ये सभी विषय एक उज्ज्वल, सक्षम और मजबूत भारत के भविष्य की गारंटी लेकर आते हैं।

विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

सेमीकंडक्टर तकनीक से वैश्विक नेतृत्व की ओर

उन्होंने कहा कि भारत का लक्ष्य विकसित भारत 2047 के विजन के साथ आगे बढ़ना है। इसके लिए देश हर क्षेत्र में लगातार निवेश कर रहा है, जिससे नए रोजगार पैदा हो रहे हैं। खासकर सेमीकंडक्टर क्षेत्र में पूरी सप्लाई चेन तैयार की जा रही है और आने वाले समय में भारत की 10 प्रमुख सेमीकंडक्टर इकाइयाँ वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगी।

कई मंत्रालयों में मिलेगी नियुक्ति

रोजगार मेले के तहत चयनित उम्मीदवार रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग समेत कई सरकारी विभागों में नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा अन्य केंद्रीय मंत्रालयों और संगठनों में भी युवाओं को नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें