फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishi Kapoor Death: ऋषि कपूर ने कहा दुनिया को अलविदा, जानें उनके करियर और शिक्षा जुड़ी ये 10 बातें

Thu, 30 Apr 2020 11:41 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
rishi kapoor ऋषि कपूर
दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद ऋषि को मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सबसे पहले अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन पर ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी। बता दें कि इससे पहले फरवरी महीने में भी ऋषि कपूर को दो बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। आइये जानते हैं इनके करियर और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी 10 बड़ी बातें।
विज्ञापन

2 of 4
ऋषि कपूर - फोटो : ट्विटर
  • ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर, 1952 को मुंबई के चेम्बूर में हुआ था। 
  • ऋषि ने अपने भाईयों के साथ स्कूली शिक्षा कैंपियन स्कूल, मुबंई से ली।
  • इसके बाद उन्होंने मेयो कॉलेज, अजमेर से स्कूली शिक्षा पूरी की।
विज्ञापन

3 of 4
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor - फोटो : instagram
  • ऋषि ने ग्रेजुएशन नहीं की और स्कूल के बाद अभिनय में अपना करियर बनाना शुरू किया।
  • बता दें कि मेरा नाम जोकर यह ऋषि कपूर की पहली फिल्म थी, जिसमें उन्होने अपने पिता के बचपन का रोल निभाया था।
  • 22 जनवरी 1980 को ऋषि कपूर और नीतू सींह जो एक अभिनेत्री हैं, की शादी हुइ थी।
विज्ञापन

4 of 4
Rishi Kapoor - फोटो : instagram
  • इनके दो बच्चे रणबीर कपूर और रिदीमा कपूर हैं। बता दें कि रणबीर एक अभिनेता है और इनकी लड़की ड्रैस डिजाइन है। 
  • जिस वक्त इन्होंने सिनेमा में कदम रखा उसस वक्त इनकी उम्र मात्र 18 वर्ष थी।
  • जोकर फिल्म के बाद इन्होंने यादों की बारात, बॉबी, राजा, रफू चक्कर, अमर अकबर एन्थॉनी जैसी मजेदार और कामयाब फिल्में कीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें