परीक्षा प्रारूप
परीक्षा के लिखित भाग में तीन विषयों (अंग्रेजी, गणित और सामान्य ज्ञान) के पेपर शामिल होंगे। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को बाद में आयोजित होने वाली मौखिक परीक्षा में शामिल होना होगा, जिसके बारे में समय आने पर सूचित किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
RIMC में आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹600 का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि SC/ST वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क ₹555 है, बशर्ते वे मान्य जाति प्रमाणपत्र प्रस्तुत करें।
फॉर्म प्राप्त करने का तरीका
आवेदन फॉर्म डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है, या फिर अधिसूचना में दिए गए ऑनलाइन लिंक से फॉर्म डाउनलोड करके भरा जा सकता है।
शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि केवल RIMC द्वारा जारी आधिकारिक होलोग्रामयुक्त फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे। फोटोकॉपी या स्थानीय रूप से छपे हुए फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। भरे हुए आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिक्षा निदेशालय के परीक्षा प्रकोष्ठ में 15 अक्तूबर तक जमा कराए जाने अनिवार्य हैं।