फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RGPB: अब छात्रों का वेरिफिकेशन होगा ऑनलाइन

Sun, 26 May 2019 04:53 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) ने कॉलेजों के सभी छात्रों के सत्यापन के लिए ऑनलाइन सुविधा जारी कर दी है। आपका बता दें कि इसके लिए कंपनी को प्रति छात्र 500 रुपये का भुगतान करना होगा। विवि का कहना है कि कई कंपनियां छात्रों की जानकारी को वरीफाई करने के लिए डाक के माध्यम से दस्तावेज भेजती हैं। इस प्रक्रिया में विवि का और कंपनी दोनों का काफी वक्त खराब हो जाता है। इसलिए विवि ने इस सुविधा को उपलब्ध किया है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए छात्र को https://www.rgpv.ac.in पर जाना होगा। खास बात है कि विवि ने सर्वर पर वर्ष 2010 से अभी तक के सभी छात्रों का एकडमिक अवॉर्ड और सारी जरूरी जानकारी रखी है। अब कंपनी छात्रों की वरीफिकेशन के लिए ऑनलाइन मिलाप कर सकते हैं। छात्रों के लिए इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। बता दें, विवि और जानकारियों को भी ऑनलाइन अपलोड करने का विचार कर रहे हैं। जब छात्रों का वेरीफिकेशन हो जाएगा तब ऑनलाइन एक सर्टिफिकेट जनरेट होगा जो सीधे कंपनी के अकाउंट में 15 दिन के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी इस डाउनलोड कर सकती है। 15 दिन के बाद ये मान्य नहीं रहेगा। इससे अलग विवि फाइनल परिणामों के आने के बाद छात्र के लिए डिजिटल डिग्री भी उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें