फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट आज, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं 

Wed, 15 Jul 2020 06:39 AM IST
अवधेश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। सीबीएसई अपने सभी रीजन के नतीजे एक साथ जारी करेगा। दसवीं की परीक्षा दे चुके छात्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट से अपने नतीजे देख सकेंगे। बोर्ड ने अभी यह घोषणा नहीं की है कि नतीजे (15 जुलाई) को किस समय जारी होंगे। 
विज्ञापन


उम्मीद है कि बारहवीं की तरह ही दसवीं के नतीजे भी दोपहर 12 बजे के बाद ही जारी किए जाएं। दसवीं की परीक्षा में कुल 18, 89, 878 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे, जिसमें से 78,8,195 लड़कियां व 11,01,664 लड़केव 19 ट्रांसजेंडर शामिल थे।  

दिल्ली में निजी स्कूलों से दसवीं की परीक्षा के लिए 12,8,756 व सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों से 1,76,246 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे। छात्र, वेबसाइट, उमंग एप और फोन नंबर के माध्यम से अपने नतीजे जान सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
इन वेबसाइट पर जान सकेंगे परिणाम 
cbse.nic.in, cbseresults.nic.in और results.nic.in

दिल्ली के छात्रों के लिए नंबर -24300699
देश के अन्य हिस्सों के छात्रों के लिए - 011-24300699
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें