फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips: धन्यवाद से करें दिन की शुरुआत, संबंधों में आएगी मजबूती; एक-दूसरे के प्रयासों का भी करें सम्मान

Tue, 11 Feb 2025 07:42 AM IST
शिवम गर्ग रॉन एशकेनस, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू

सार

Tips: किसी को धन्यवाद कहना आपके व्यक्तिगत, बल्कि पेशेवर संबंधों में भी मजबूती लाता है। साथ ही आपको खुश, प्रेरित और व्यस्त रखने में एक प्रमुख भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
रिलेशनशिप - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tips: किसी को धन्यवाद या थैंक्यू कहना एक सामान्य चलन है, जिसे अक्सर विभिन्न परंपराओं से जोड़कर देखा जाता है। यह मात्र एक शब्द नहीं है, बल्कि आपके संस्कार और विनम्रता का प्रदर्शन है। किसी को थैंक्यू बोलने का विचार व्यक्तिगत जीवन से परे है और इसके गहरे निहितार्थ भी हो सकते हैं। 
विज्ञापन


चाहे आप छात्र हों अथवा पेशेवर, आपको धन्यवाद कहने की संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए। यह शब्द बहुत असरदार है। यह न सिर्फ आपके व्यक्तिगत, बल्कि पेशेवर संबंधों में भी मजबूती लाता है। साथ ही आपको खुश, प्रेरित और व्यस्त रखने में एक प्रमुख भूमिका निभाता है। यह भी दर्शाता है कि आप दूसरे के प्रयासों को सम्मान देते हैं। हालांकि, इससे जुड़ी कुछ बातों को ध्यान में रखना भी बेहद जरूरी है।

दिमाग से सीधा संबंध

तंत्रिका विज्ञान और सकारात्मक मनोविज्ञान में धन्यवाद बोलने के कई लाभ बताए गए हैं। इससे चिंता, अवसाद और बेचैनी के लक्षणों में कमी है, साथ ही साथ प्रशंसा और संतोष की भावना भी पैदा होती है। यह जीवन के प्रति आपके दृष्टिकोण को व्यापक बना सकता है। समस्याओं को संभावनाओं में बदल सकता है और चिड़चिड़ाहट को जिज्ञासा में बदल सकता है।
विज्ञापन

जब स्थिति पक्ष में न हो

जब ऑफिस में उथल-पुथल मची हो, तो ऐसे में आपको किसी को थैंक्स कहने या किसी का आभार प्रकट करने की इच्छा नहीं होती। ऐसे समय में आभार व्यक्त करना अक्सर कठिन हो जाता है। लेकिन यही समय किसी को प्रभावित करने के लिए सबसे उपयुक्त होता है। अगर ऐसे समय में आप किसी को धन्यवाद कहते हैं, तो यह आपकी मानसिक मजबूती को दर्शाता है। साथ ही, यह भी जाहिर होता है कि आप कठिन परिस्थितियों में भी अपना आपा नहीं खोते हैं।

आदत बनाएं

कई बार आप व्यस्त होने की वजह से किसी की मदद या सलाह के लिए थैंक्स कहना भूल जाते हैं। ऐसा भविष्य में न हो, इसके लिए इसे अपनी आदत बना लें। ऐसा तभी संभव है, जब रोजमर्रा के कामों में आपनी मदद करने वालों को यह बोलना शुरू करेंगे। इसके अलावा आप समय-समय पर अपनी टीम के सदस्यों को छोटे-छोटे कामों के लिए भी थैंक्यू बोलते रहें। इससे उनका तो मनोबल बढ़ेगा ही, आपको लोग सम्मान की दृष्टि से भी देखेंगे। डेस्क पर एक पोस्ट-इट नोट लिखकर भी चिपका सकते हैं, ताकि वह नोट आपको थैंक्स को आदत में शामिल करने की याद दिलाता रहे। प्रशंसा विश्वास और टीम वर्क को बढ़ावा दें। इसके बिना, दूसरों का सहयोग प्रभावित हो सकता है।  

दिन की शुरुआत इसी से करें

जब आप हर दिन सुबह जागते हैं, तो आप भगवान या अपने माता-पिता को थैंक्यू बोलने से अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं। हर दिन की शुरुआत यह बताकर करें कि आप किस बात के लिए आभारी हैं और प्रानार्थ में उसका उल्लेख करें। ऐसा करने से, आप दिनभर सकारात्मकता का अनुभव करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें