फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

REET Certificates: जारी हुआ राजस्थान रीट प्रमाणपत्र, आजीवन के लिए रहेगा उपयोगी; यहां से फटाफट करें डाउनलोड

Sat, 28 Jun 2025 09:09 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

REET Certificate 2025 Released: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रीट का प्रमाणपत्र जारी कर दिया है। यह प्रमाणपत्र अब आजीवन वैध रहेगा और सरकारी स्कूलों में शिक्षक पद के लिए आवेदन में अनिवार्य होगा। उम्मीदवार इसे नीचे दी वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

REET Certificate 2025 Out: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (REET 2024) के प्रमाण पत्र जारी कर दिए हैं। सभी योग्य अभ्यर्थी अब अपना REET प्रमाण पत्र आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। 

सरकारी शिक्षकों की भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज

रीट प्रमाणपत्र अब आजीवन वैध होता है, और यह राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। इस वर्ष यह परीक्षा 27 और 28 फरवरी को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम मई 2025 में घोषित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसका आयोजन हर साल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान द्वारा किया जाता है। यह परीक्षा दो स्तरों पर होती है। पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक पदों पर नियुक्ति चाहते हैं, जबकि पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पदों के लिए आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए पात्र माने जाते हैं।  

ऐसे डाउनलोड करें अपना सर्टिफिकेट 

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं।
  • 'REET Certificate 2024' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका REET प्रमाणपत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप PDF में डाउनलोड कर सकते हैं।
  • अंत में भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें