आरबीएसई की ओर से रीट 2022 के एग्जाम हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जारी किए गए हैं।
REET Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश-पत्र
जिन उम्मीदवारों ने रीट परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश-पत्र राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
REET 2022: 23 और 24 जुलाई को आयोजित होगी परीक्षा
रीट 2022 कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को सहायक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन रीट एडमिट कार्ड 2022 की हार्ड कॉपी ले जानी चाहिए। परीक्षा राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) द्वारा राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2022 का आयोजन 23 और 24 जुलाई, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा दो पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 03 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
REET 2022: 15 लाख से अधिक छात्रों ने किया है आवेदन
बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान (BSER) के अनुसार राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) के लिए कुल 15,66,992 उम्मीदवारों ने आवेदन जमा किए हैं। बता दें कि इनमें से 13,65, 831 उम्मीदवार राजस्थान के हैं। इनमें से 86 फीसदी उम्मीदवारों को अपनी पहली पसंद के परीक्षा केंद्र अलॉट हुए हैं।