फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

REET 2024: राजस्थान पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन हुए शुरू, फरवरी में जारी होंगे प्रवेश पत्र

Mon, 16 Dec 2024 11:28 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

REET 2024 Registration: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 16 दिसंबर को रीट के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो उम्मीदवार राजस्थान पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सीधा लिंक पा सकते हैं।
विज्ञापन
REET 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

REET 2024 Registartion: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राजस्थान पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (रीट) 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज, 16 दिसंबर से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (rajeduboard.rajasthan.gov.in) के माध्यम से रीट 2024 आवेदन पत्र भर सकते हैं।

विज्ञापन


अनुसूची के अनुसार, रीट 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी, 2025 है। इसके लिए उम्मीदवारों कोआवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो उम्मीदवारों द्वारा चुने गए स्तर के आधार पर भिन्न होता है। 


इस दिन होगी परीक्षा
रीट 2024 परीक्षा 27 फरवरी, 2025 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी- पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक। प्रश्नपत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें से प्रत्येक 1 अंक का होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। इस परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है।

कौन कर सकता है आवेदन?
  • कम से कम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) तथा प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा (किसी भी नाम से) उत्तीर्ण या उपस्थित होना।  
  • एनसीटीई (मान्यता, मानदंड और प्रक्रिया) विनियमन, 2002 के अनुसार, कम से कम 45% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) उत्तीर्ण, और प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा (किसी भी नाम से) होना चाहिए। 
  • कम से कम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) और शिक्षा (विशेष शिक्षा) में 2 वर्षीय डिप्लोमा उत्तीर्ण या उपस्थित होना।

फरवरी में जारी होगा एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड 19 फरवरी 2025 को शाम 4 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। उपलब्ध संसाधनों के आधार पर एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी ई-मेल या मोबाइल नंबर पर संदेश के माध्यम से भी भेजी जा सकती है। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
  • अब आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और आवेदन पत्र डाउनलोड कर लें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें