फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

REET Admit Card 2018 - BSER ने जारी किया REET का ऐडमिट कार्ड्स, इस वेबसाइट से करें डाउनलोड

Sat, 03 Feb 2018 08:34 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER), अजमेर ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा ‘रीट’ के लिए एडमिट कार्ड्स जारी कर दिए हैं। जिन लोगों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे ऐडमिट कार्ड्स बीएसईआर की ऑफिशल वेबसाइट reetbser.com से डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


ऐडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप राजस्थान एजुकेशन बोर्ड की साइट http://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर जाएं। फिर होमपेज पर REET 2018 Admit Card का लिंक पर क्लिक करें। अब अपनी डिटेल दर्ज करें। इसके बाद आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा। अब आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले सकते हैं। 

परीक्षा 11 फरवरी 2018 को होगी। इस साल परीक्षा के लिए करीब 10 लाख लोगों ने अप्लाई किया है। यह परीक्षा राजस्थान के स्कूलों में टीचर बनने के लिए एलिजिबिलिटी टेस्ट है। परीक्षा देने के लिए एडमिट कार्ड के साथ आईडी प्रूफ होना भी जरूरी है। परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड के साथ फोटो आईडी प्रूफ ले जाना न भूलें।
विज्ञापन


परीक्षा में 150 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे। अधिसूचना के मुताबिक, परीक्षा पास करने के लिए 60 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है। वहीं शेड्यूल कास्ट उम्मीदवारों के लिए यह लिमिट 36 फीसदी तय की गई है। परीक्षा क्वॉलिफाई करने वाले उम्मीदवारों को एक सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा जो कि 3 साल के लिए मान्य होगा।

बता दें कि पिचले वर्ष नवंबर महीने में बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन राजस्थान ने 35 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए REET परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया था। जिन्होंने कक्षा 6 से 8 तक का शिक्षक बनने के लिए आवेदन किया है उनकी परीक्षा का समय 11 फरवरी, सुबह 10 से 12.30 बजे है। वहीं 1 से 5वीं कक्षा के शिक्षक पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की REET परीक्षा दोपहर 2.30 से 5 बजे तक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें