फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस भर्ती के लिए आवेदन करने को बचा है बस एक दिन, ध्यान से पढ़ लीजिए गाइडलाइन

Tue, 03 Jul 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आवेदन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

इस भर्ती के लिए आवेदन करने को अब केवल एक दिन ही शेष बचा है। इच्छुक छात्रों के पास आवेदन करने के लिए एक ही दिन है। 

विज्ञापन


वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड (वन रक्षक) के 1218 पदों की सीधी भर्ती के लिए आवेदन करने को एक दिन शेष बचा है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से की जा रही भर्ती के लिए चार जुलाई को ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया बंद हो जाएगी। अब तक प्रदेशभर से एक लाख 20 हजार अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

45 दिन का समय चार जुलाई को हो जाएगा पूरा

आवेदन - फोटो : अमर उजाला
वन रक्षक पदों के लिए जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन नहीं किया है, उनके पास एक दिन का समय ही बाकी है। आवेदन प्रक्रिया शुरू किए 45 दिन का समय चार जुलाई को पूरा हो जाएगा। इसके बाद चयन आयोग वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन का लिंक बंद कर देगा और न ही आवेदन की तिथि बढ़ाई जाएगी। 

18 से 28 आयु वर्ग के इंटरमीडिएट पास युवाओं के पास अभी तक वन रक्षक भर्ती में शामिल होने के लिए मौका है। इसी साल के अंत तक आयोग वन रक्षक पदों की शारीरिक परीक्षा कराने की तैयारी कर रहा है। शारीरिक टेस्ट के बाद लिखित परीक्षा ली जाएगी। चयन आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी ने बताया कि वन रक्षक पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख चार जुलाई निर्धारित की गई है। इसके बाद आवेदन तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी।

 इन पदों के लिए अब तक 1.20 लाख अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। जिन युवाओं ने आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन होने के एक सप्ताह तक फीस जमा करने का समय दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें