फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Re-NEET UG 2026 Exam: री-नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने की अफवाह फर्जी, PIB फैक्ट चेक ने बताई सच्चाई

Sat, 13 Jun 2026 05:17 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Re-NEET UG Exam: सोशल मीडिया पर री-नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने का दावा तेजी से वायरल हुआ, जिससे अभ्यर्थियों के बीच भ्रम और चिंता बढ़ गई। हालांकि, PIB फैक्ट चेक ने जांच के बाद स्पष्ट किया कि यह दावा पूरी तरह फर्जी है।  
विज्ञापन
Re-NEET UG Exam 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2026 के प्रश्न पत्र लीक होने का एक नया दावा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के बीच चिंता और भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। विभिन्न सोशल मीडिया पोस्ट और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर साझा किए जा रहे संदेशों में दावा किया गया कि परीक्षा का प्रश्न पत्र परीक्षा से पहले ही लीक हो गया है।

विज्ञापन


हालांकि, सरकार की तथ्य जांच इकाई प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक टीम ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी करार दिया है। X पर साझा की गई एक पोस्ट में PIB ने स्पष्ट किया कि ऑनलाइन प्रसारित किया जा रहा कथित NEET प्रश्न पत्र प्रामाणिक नहीं है और इसे लीक हुआ प्रश्न पत्र बताना भ्रामक है।

विज्ञापन

21 जून को होगी पुनर्परीक्षा

नीट यूजी री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि परीक्षा में गड़बड़ी, पेपर लीक या किसी भी तरह का व्यवधान पैदा करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में कैबिनेट सचिव टी. वी. सोमनाथन ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुचारू संचालन से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो लोग परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे, उन पर कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) का पुनः आयोजन 21 जून 2026 को किया जाएगा।

छात्रों से अफवाहों से बचने की अपील

पीआईबी ने छात्रों से कहा है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही किसी भी अपुष्ट परीक्षा संबंधी जानकारी पर भरोसा न करें। ऐसी खबरों को न तो शेयर करें और न ही उनके आधार पर कोई निष्कर्ष निकालें। परीक्षा से जुड़ी सही और ताजा जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट और सरकारी स्रोतों पर ही भरोसा करें।

पीआईबी ने यह भी कहा कि अगर किसी को परीक्षा से जुड़ी कोई संदिग्ध या भ्रामक जानकारी दिखाई देती है, तो उसकी शिकायत की जा सकती है। इसके लिए पीआईबी ने व्हाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी जारी की है, ताकि फर्जी खबरों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके और छात्रों को गलत जानकारी से बचाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें