राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE - Rajasthan Board of Secondary Education) द्वारा राजस्थान बोर्ड परीक्षा की डेटशीट में बदलाव किया गया है। ये बदवाल राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं (Rajasthan Board Exam 2020 class 12) के परीक्षा शेड्यूल में किया गया है। बोर्ड ने एक परीक्षा की तारीख बदली है। साथ ही संशोधित टाइम टेबल भी जारी कर दिया है।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं 2020 के नए टाइम टेबल (Rajasthan Board class 12 exam time table 2020 revised) के अनुसार अब गणित (ऐच्छिक विषय) की परीक्षा अब 26 मार्च 2020 को आयोजित की जाएगी। ये परीक्षा पहले 25 मार्च 2020 को होने वाली थी। लेकिन बोर्ड ने 25 मार्च को चेटीचंड का अवकाश घोषित कर दिया है। पहले जारी किए गए टाइम टेबल में ये अवकाश 26 मार्च को दिया गया था।
बता दें कि राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं गुरुवार, 5 मार्च 2020 से शुरू हो रही हैं। ये परीक्षाएं 3 अप्रैल 2020 तक संचालित की जाएंगी। दी गई तिथियों में परीक्षा सुबह 8.30 बजे से लेकर दिन के 11.45 बजे तक संचालित होगी। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस बार राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में करीब 8.70 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें : वो देश जहां साल में होते हैं 13 महीने, यहां अब भी चल रहा है 2013
Rajasthan Board 2020 class 12 exam : कब-कब होंगी मुख्य विषयों की परीक्षाएं
अंग्रेजी (अनिवार्य) - 5 मार्च 2020
हिंदी (अनिवार्य) - 7 मार्च 2020
राजनीति विज्ञान / भूविज्ञान / कृषि विज्ञान - 11 मार्च 2020
समाज शास्त्र / लेखाशास्त्र / भौतिकी - 13 मार्च 2020
शारीरिक शिक्षा - 16 मार्च 2020
अर्थशास्त्र / जीवविज्ञान - 19 मार्च 2020
भूगोल / व्यवसाय अध्ययन - 21 मार्च 2020
गणित - 26 मार्च 2020
संस्कृत - 1 अप्रैल 2020
राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2020 कक्षा 12वीं का संशोधित नया टाइम टेबल देखने के लिए यहां क्लिक करें।