फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE Exam 2025: कल से शुरू होंगी राजस्थान कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षाएं, भूलकर भी न करें ये गलती; समझें निर्देश

Wed, 05 Mar 2025 01:46 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan Board Exam 2025: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षा 6 मार्च से शुरू हो रही है। जिसका समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक रहेगा। इस साल करीब 19 लाख 98 हजार 509 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
Rajasthan Board Exam 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Board Exam 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं-12वीं परीक्षाएं कल से शुरू हो जाएंगी। इस बार करीब 20 लाख छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।इसके लिए 6187 सेंटर बनाए गए हैं। 10वीं के एग्जाम 4 अप्रैल और 12वीं एग्जाम 9 अप्रैल तक चलेंगे। बोर्ड ने इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

विज्ञापन


यह परीक्षाएं एकल शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी, जिसका समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक रहेगा।

प्रतिदिन कराई जाएगी वीडियोग्राफी

बोर्ड सचिव कैलाश चंद शर्मा ने बताया- राज्य के सभी संवेदनशील, अतिसंवेदनशील और चयनित परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्न-पत्रों की अलमारी से प्रश्न-पत्र निकालने से लेकर केन्द्र पर लिफाफे खोलने, वितरण करने एवं परीक्षा की प्रतिदिन वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके अलावा सीसीटीवी से निगरानी के अतिरिक्त अन्य जिलों में किसी एक उड़नदस्ते से रोजाना रोटेशन से वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गई है। छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस में ही आने के भी निर्देश दिए गए हैं।

RBSE Class 10th Exam 2025: डेटशीट

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 6 मार्च से शुरू हो रही है। यह परीक्षाएं 4 अप्रैल तक चलेंगी। यहां दी गई है कक्षा 10वीं की परीक्षा तिथियां:
परीक्षा तिथि विषय
6 मार्च अंग्रेजी
12 मार्च हिंदी
17 मार्च सामाजिक विज्ञान
21 मार्च विज्ञान
26 मार्च गणित
4 अप्रैल संस्कृत, उर्दू, गुजराती, सिंधी, पंजाबी और अन्य भाषाएं

RBSE Class 12th Exam 2025: डेटशीट

कक्षा 12वीं की परीक्षा भी 6 मार्च से शुरू होगी और 7 अप्रैल तक चलेगी। निम्नलिखित है कक्षा 12वीं की परीक्षा तिथियां:

परीक्षा तिथि विषय
6 मार्च मनोविज्ञान
8 मार्च भूगोल, अकाउंटेंसी, भौतिकी
10 मार्च अंग्रेजी (अनिवार्य)
18 मार्च अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान
29 मार्च गणित
7 अप्रैल कंप्यूटर विज्ञान / सूचना प्रौद्योगिकी
विज्ञापन

Rajasthan Board Exam 2025: परीक्षा केंद्रों की संख्या और कंट्रोल रूम

इस वर्ष, राजस्थान बोर्ड परीक्षा के लिए राज्य के 41 जिलों में कुल 6,187 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों की निगरानी के लिए एक केंद्रीय कंट्रोल रूम बोर्ड कार्यालय में बनाया गया है, जो 1 मार्च से 9 अप्रैल तक 24 घंटे सक्रिय रहेगा। कुल मिलाकर, इस साल करीब 19 लाख 98 हजार 509 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।

Rajasthan Board Exam 2025: छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • सभी छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
  • परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के बाद, किसी भी छात्र को अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • सभी छात्रों को स्कूल ड्रेस में ही परीक्षा केंद्र पर आना होगा।
  • परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।
  • नियमों का उल्लंघन करने पर छात्रों को परीक्षा से बाहर कर दिया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें