राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी है। सप्लीमेंट्री परीक्षा का यह परिणाम राजस्थान बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर जारी किया है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब राजस्थान बोर्ड या RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
इसके अलावा आप इस खबर में आगे दी जा रही सीधी लिंक से भी आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। बता दें कि आरबीएसई ने इस साल कक्षा 10वीं के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन जुलाई और अगस्त के महीने में किया था।
RBSE Rajasthan Board class 10th Supplementary Result 2019: ऐसे देखें अपना परिणाम
- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर आपको रिजल्ट्स की लिंक मिलेगी। इस पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। यहां कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें। आपको आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट लेकर सुरक्षित रख लें।
परिणाम देखने के लिए सीधी लिंक आगे दी गई है।
ये भी पढ़ें : अब व्हाट्सएप पर छात्रों को मिलेगा स्टडी मटीरियल, जानें कैसे लें ये फायदा
गौरतलब है कि राजस्थान बोर्ड ने 10वीं की मुख्य परीक्षा का परिणाम 3 जून 2019 को जारी किया था। इसमें कुल पास प्रतिशत इस बार 79.85 फीसदी रहा था।
बोर्ड ने दो दिन पहले 9 सितंबर को ही कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के परिणाम की भी घोषणा की है। इस परीक्षा में करीब 34 हजार विद्यार्थी उपस्थित हुए थे।
राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
सीधी लिंक से अपना परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : मैथ्स में मिला एक अंक, 30 कंपनियों ने किया रिजेक्ट, फिर कैसे चीन के सबसे अमीर इंसान बने जैक मा