12 फरवरी से राजस्थान में बोर्ड परीक्षाएं
राजस्थान बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक होंगी। परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक निर्धारित किया गया है। राज्यभर में परीक्षा के लिए 6,193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 51 केंद्र निगरानी (Surveillance) में रहेंगे।
एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी
एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश दर्ज होंगे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें।
- परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य।
- एडमिट कार्ड के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा।
- परीक्षा समय से कम से कम 1 घंटा पहले केंद्र पर पहुंचें।
- एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी रखें।
- बोर्ड द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन जरूरी।
बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखें और परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।