फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 12th Toppers Marksheet: विज्ञान के टॉपर्स को चार विषयों में मिले पूरे अंक, जानें किस विषय में कटा एक नंबर

Tue, 31 Mar 2026 03:22 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

RBSE 12th Science Topper Marksheet: राजस्थान बोर्ड 12वीं के विज्ञान संकाय में संयुक्त रूप से पांच विद्यार्थियों ने टॉप किया है। सभी टॉपर्स ने चार विषयों में पूरे-पूरे अंक हासिल किए हैं। आइए जानते हैं कि किस विद्यार्थी का एक अंक किस विषय में कटा।

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां देखें...
 
विज्ञापन
RBSE 12th Science Topper's Marksheet - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने संकाय वार विद्यार्थियों के प्रदर्शन की जानकारी भी दी। विज्ञान संकाय में संयुक्त रूप से पांच विद्यार्थियों ने टॉप किया है। इन टॉपर्स ने पांच प्रमुख विषयों में से चार में पूरे पूरे अंक हासिल किए हैं। सभी एक-एक विषय में सिर्फ एक कंट कटा है। पांचों टॉपर्स ने संयुक्त रूप से 99.80% अंक हासिल किए हैं। आइए जानते हैं कि किस टॉपर का किस विषय में एक अंक कटा है।

विज्ञापन

विज्ञान के टॉपर्स के नाम 

  • सोनू मेहरा
  • दीपिका राकांवत
  • दिव्या भादू
  • निकिता
  • रशिता

टॉपर्स के प्रदर्शन की खास बातें

  • सभी टॉपर्स ने 99.80% अंक हासिल किए
  • चार विषयों में पूरे अंक (100/100)
  • केवल एक विषय में 1 अंक की कमी
  • हिंदी और अंग्रेजी में ही अधिकतर छात्रों का एक-एक अंक कटा

किस टॉपर के किस विषय में कितने अंक?

नाम हिंदी अंग्रेजी भौतिकी रसायन विज्ञान गणित
सोनू मेहरा 99 100 100 100 100
दीपिका राकांवत 100 99 100 100 100
दिव्या भादू 99 100 100 100 100
निकिता 99 100 100 100 100
रिशिता 99 100 100 100 100


सोनू मेहरा: सोनू मेहरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 99.80% अंक हासिल किए। उन्होंने हिंदी में 99 अंक प्राप्त किए, जबकि अंग्रेजी, भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में पूरे 100 में 100 अंक हासिल किए। उनका सिर्फ हिंदी विषय में 1 अंक कटा है।

दीपिका राकांवत: दीपिका राकांवत ने भी 99.80% अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया। उन्होंने हिंदी, भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में पूरे 100 अंक प्राप्त किए, जबकि अंग्रेजी में 99 अंक हासिल किए। उनका एकमात्र अंक अंग्रेजी विषय में कटा है।

दिव्या भादू: दिव्या भादू ने 99.80% अंक प्राप्त कर टॉपर्स में जगह बनाई। उन्होंने हिंदी में 99 अंक हासिल किए, जबकि अंग्रेजी, भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में 100-100 अंक प्राप्त किए। उनका एक अंक हिंदी विषय में कम रहा।

निकिता: निकिता ने भी 99.80% अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया। उन्होंने हिंदी में 99 अंक प्राप्त किए, जबकि बाकी सभी विषयों—अंग्रेजी, भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में पूरे 100 अंक हासिल किए। उनका एक अंक हिंदी में कटा है।

रिशिता: रिशिता ने 99.80% अंक हासिल कर टॉपर्स की सूची में जगह बनाई। उन्होंने हिंदी में 99 अंक प्राप्त किए, जबकि अंग्रेजी, भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में 100-100 अंक प्राप्त किए। उनका एक अंक हिंदी विषय में कम रहा।
 
राजस्थान बोर्ड 12वीं की पूरी टॉपर लिस्ट यहां देखें...

RBSE 12th Result 2026: परिणाम के आंकड़े

विवरण विज्ञान कॉमर्स आर्ट्स वरिष्ठ उपाध्याय
परीक्षा के लिए पंजीकृत 2,87,068 30,798 5,91,023 4,114
परीक्षा में शामिल 2,81,299 30,580 5,83,201 4,067
प्रथम श्रेणी में पास छात्र 1,46,644 13,976 1,56,818 832
प्रथम श्रेणी में पास छात्राएं 98,736 8,096 2,27,252 1,328
छात्रों का पास प्रतिशत 97.02% 94.04% 96.68% 96.46%
छात्राओं का पास प्रतिशत 98.34% 92.82% 98.20% 97.77%
कुल पास प्रतिशत 97.52% 93.64% 97.54% 97.20%
विज्ञापन

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

छात्र अपने मोबाइल फोन के जरिए बहुत आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
  • अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Rajasthan Board Class 12th Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी कक्षा (12वीं) का चयन करें।
  • रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • छात्र चाहें तो अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं या उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें