RBSE 12th Result 2026 By Roll Number: रोल नंबर से ऐसे देखें राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करना बेहद आसान है। बस आपको अपना रोल नंबर पता होना चाहिए। इसके बाद नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-
स्टेप 1: सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर आपको “
Rajasthan Board Class 12th Result 2026” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब अपनी कक्षा (12वीं) का चयन करें।
स्टेप 4: इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
स्टेप 5: सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 6: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 7: भविष्य के लिए आप रिजल्ट को डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
मार्कशीट में क्या-क्या देखें?
रिजल्ट देखने के बाद छात्रों को अपनी मार्कशीट में ये जरूरी जानकारी जरूर जांचनी चाहिए-
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- माता-पिता का नाम
- विषयों के नाम
- थ्योरी और प्रैक्टिकल के अंक
- कुल अंक
- रिजल्ट स्टेटस (पास/फेल)
- डिवीजन
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
राजस्थान बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक हासिल करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।