राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल आएगा नतीजे कल
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को जारी होगा। प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। इस बार रिकॉर्ड समय में मार्च महीने में ही परिणाम घोषित किया जा रहा है। इस वर्ष 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी के बीच 6,170 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थीं। परीक्षा में 10.68 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
राजस्थान बोर्ड 10वीं के छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए यहां पंजीकरण करें...
5वीं और 8वीं के नतीजे कल ही आएंगे
10वीं के साथ-साथ राजस्थान बोर्ड कल, 24 मार्च को 5वीं और 8वीं के नतीजे भी जारी करेगा। बोर्ड शालादर्पण पोर्टल पर शाम 4 बजे नतीजे प्रकाशित करेंगे। राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं परिणाम के साथ टॉपर लिस्ट या मेरिट लिस्ट अलग से जारी नहीं करता है। सिर्फ विद्यार्थियों के व्यक्तिगत नतीजे आते हैं। साथ ही पास प्रतिशत की जानकारी दी जाती है।