फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 12th Arts Result 2020: परीक्षा के परिणाम हुए घोषित, ऐसे कर सकते हैं चेक

Tue, 21 Jul 2020 03:47 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
RBSE 12th Arts Result 2020 - फोटो : Twitter
विज्ञापन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, बीएसईआर (Board of secondary education Rajasthan- BSER) ने आज कक्षा 12वीं कला विषय की परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। । परिणाम आज दोपहर 3.15 बजे जारी हो गए थे। जो छात्र राजस्थान बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए हैं वे अपने परिणाम राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in है। राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह दस्तारा ने अपने ट्विटर अकाउंट से छात्रों को राजस्थान बोर्ड 12वीं कला परिणाम 2020 के समय की जानकारी दी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंं- IIT- JEE Advanced 2020: परीक्षा सिलेबस को लेकर आईआईटी दिल्ली ने दी ये जानकारी
विज्ञापन


परिणाम अब rajresults.nic.in पर उपलब्ध हैं। ये वेबसाइट राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट है। 

लड़कियों ने कक्षा 12वीं कला की परीक्षा में लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 93.10 प्रतिशत जबकि लड़कों का 88.45 प्रतिशत दर्ज किया गया है।  

ऐसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट-

  • सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in है।
  • यहां विद्यार्थियों को बारहवीं कक्षा के कला स्ट्रीम के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
  • विद्यार्थी इस लिंक पर जैसे ही क्लिक करेंगे एक नई विंडो खुल जाएगी।
  • जहां अपना रोल नंबर और जन्मतिथि के डालते ही विद्यार्थियों का रिजल्ट खुल जाएगा।
  • विद्यार्थी अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं या फिर उसका प्रिंट ले सकते हैं।
सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गुजरात के शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी, शुल्क वसूलने वाले स्कूलों को करेंगे दंडित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें