राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, बीएसईआर (Board of secondary education Rajasthan- BSER) आज कक्षा 12वीं कला विषय की परीक्षा के परिणाम जारी करेगा। परिणाम आज दोपहर 3.15 बजे जारी होंगे। जो छात्र राजस्थान बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए हैं वे अपने परिणाम राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in है। राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह दस्तारा ने अपने ट्विटर अकाउंट से छात्रों को राजस्थान बोर्ड 12वीं कला परिणाम 2020 के समय की जानकारी दी है। बता दें कि परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आज दोपहर 3:15 बजे घोषित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- गुजरात के शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी, शुल्क वसूलने वाले स्कूलों को करेंगे दंडित
राजस्थान बोर्ड के कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के नतीजे पहले ही घोषित हो गए थे अब छात्रों को आरबीएसई आर्ट स्ट्रीम के परिणामों का इंतजार है। नीचे मंत्री द्वारा साझा किए गए ट्वीट को देखें।
ऐसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट-
- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in है।
- यहां विद्यार्थियों को बारहवीं कक्षा के कला स्ट्रीम के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- विद्यार्थी इस लिंक पर जैसे ही क्लिक करेंगे एक नई विंडो खुल जाएगी।
- जहां अपना रोल नंबर और जन्मतिथि के डालते ही विद्यार्थियों का रिजल्ट खुल जाएगा।
- विद्यार्थी अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं या फिर उसका प्रिंट ले सकते हैं।
सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए यहां
क्लिक करें। ( कला के छात्रों के लिए अभी लिंक सक्रिय नहीं है। साइंस और कॉमर्स के छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं।)
ये भी पढ़ेंं- IIT- JEE Advanced 2020: परीक्षा सिलेबस को लेकर आईआईटी दिल्ली ने दी ये जानकारी