फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 12वीं के प्राइवेट छात्रों का प्रवेश पत्र, 25 जनवरी से प्रयोगात्मक परीक्षा

Wed, 21 Jan 2026 06:59 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

RBSE 12th Admit Card: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं के प्राइवेट छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 25 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
 
विज्ञापन
Admit Card - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RBSE 12th Private Admit Card: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 12 के प्राइवेट छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो छात्र प्रैक्टिकल परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, वे अपना एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

कब होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम?

राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, आरबीएससी कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 25 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

प्राइवेट छात्र अपने प्रैक्टिकल परीक्षा का हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए जिला, छात्र का नाम और पिता का नाम दर्ज करके एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

एडमिट कार्ड में कौन-सी जानकारी होगी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड में निम्न जानकारी दी गई होगी:
  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • विषयवार परीक्षा तिथियां
  • थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा का विवरण
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • केंद्र कोड
  • अन्य जरूरी निर्देश

परीक्षा के दिन क्या जरूरी है?

प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों को कक्षा 12 का एडमिट कार्ड और बोर्ड द्वारा मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाना अनिवार्य है।

बोर्ड ने प्राइवेट छात्रों को निर्देश दिए हैं कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
विज्ञापन

RBSE 12th Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
  • आरबीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • Private Student Practical Exam 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  • जिला, छात्र का नाम और पिता का नाम चुनें।
  • Submit बटन पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें