फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 10th Result 2024: खत्म हुआ इंतजार! आज जारी होगा राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट

Wed, 29 May 2024 06:28 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

RBSE 10th Result 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित करने की तारीख का एलान कर दिया है। आज शाम में रिजल्ट जारी किए जाएंगे।

आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट अपने फोन पर सबसे पहले चेक करने के लिए अभी यहां रजिस्टर करें।
विज्ञापन
RBSE 10th Result 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RBSE 10th Result 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) द्वारा राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे प्रशासक महेश चंद्र शर्मा द्वारा आज शाम 5:00 बजे जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रवेशिका का परिणाम भी आज जारी हो जाएगा। 

विज्ञापन


इस वर्ष 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 7 मार्च से 30 मार्च 2024 तक किया गया था जिसमें 9 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।  

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से 12 अप्रैल, 2024 तक राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं। इस साल आरबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 12 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे।

कौन कर सकता है पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन?
रिजल्ट जारी होने के बाद जो छात्र अपने रिजल्ट से असंतुष्ट होंगे, वे अपनी कॉपी के पुनर्मूल्यांकन का अनुरोध कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें एक आवेदन जमा करना होगा और अपने व्यक्तिगत स्कूलों को आवश्यक शुल्क का भुगतान करना होगा
विज्ञापन

रिजल्ट जारी होने पर ऐसे करें चेक
  • सबसे पहले छात्र अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाएं।
  • यहां राजस्थान बोर्ड वाले अनुभाग पर क्लिक करें।
  • अब रिजल्ट देखने के लिए 10वीं वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • इसकी कॉपी डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें