फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 10th Result 2020: इन आसान स्टेप्स के माध्यम से देख सकेंगे राजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा के परिणाम

Tue, 28 Jul 2020 02:04 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
RBSE 10th Result 2020
विज्ञापन

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2020 : 28 जुलाई, 2020 को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड आज 10वीं कक्षा का परिणाम जारी करने जा रहा है। ये परिणाम शाम चार बजे जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन


परिणाम जारी करने की जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट के जरिए दी। छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्य से देख सकते हैं।

वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. डीपी जारोली ने कहा है कि इस साल बारहवीं परीक्षा के जैसे ही 10वीं कक्षा की मेरिट लिस्ट घोषित नहीं की जाएंगी। बोर्ड द्वारा मेरिट लिस्ट जारी न करने की सबसे बड़ी वजह स्कूटनी है। स्क्रूटनी में कई बार नंबर बढ़ जाते हैं ऐसे में मेरिट लिस्ट में फेर बदल भी हो जाता है।  
विज्ञापन




राजस्थान बोर्ड दसवीं का रिजल्ट जिलेवार घोषित करेगा। जिलेवार परिणाम घोषित होने से जिले के प्रदर्शन का पता चलेगा। बता दें कि राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने आवश्यक हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से अपने 10वीं कक्षा के परिणाम को देख सकेंगे।
विज्ञापन


RBSE Rajasthan Board Class 10th Result 2020 कैसे करें चेक :

चरण : 1 - सबसे पहले अभ्यर्थी RBSE  की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण : 2 - मुख्य पृष्ठ पर शिक्षा विकल्प पर जाएं।
चरण : 3 - RBSE 10वीं परिणाम 2020 वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण : 4 - अभ्यर्थी अब मांगी गई जानकारी दर्ज कर, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण : 5 - राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम अब अभ्यर्थियों के सामने होगा, उसे डाउनलोड करें।
चरण : 6 - परिणाम का एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

ये भी पढे़ें : RBSE 10th Result 2020: राजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा का परिणाम आज होगा जारी, ऐसा रहा था पिछले वर्ष का परिणाम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें