फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 10th Result 2020: आज शाम 4 बजे जारी होंगे बोर्ड परीक्षा के परिणाम, बोर्ड ने दी जानकारी

Tue, 28 Jul 2020 11:32 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
RBSE Result 2020
विज्ञापन
RBSE 10th Result 2020: राजस्थान बोर्ड के दसवीं कक्षा के नतीजे आज यानि 28 जुलाई को जारी होंगे। परिणाम आज 4 बजे घोषित होंगे। ये जानकारी बोर्ड के अधिकारी ने एक मीडिया हाऊस को दी है। इसके अलावा संबंधित ट्वीट भी जारी हुआ है। जो छात्र राजस्थान बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए हैं वे अपने परिणाम राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश बोर्ड: सड़क पटरी पर जूते बेचने वाले की बेटी बारहवीं के टॉपरों में शामिल

मुख्य जानकारी-

  • बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परिणाम पहले ही जारी कर दिए थे। कला स्ट्रीम की बात करें तो 
  • परिणाम अब भी rajresults.nic.in पर उपलब्ध हैं।
  • इस साल लड़कियों ने कक्षा 12वीं कला की परीक्षा में लड़कों को पीछे छोड़ दिया। 
  • लड़कियों का पास प्रतिशत 93.10 प्रतिशत जबकि लड़कों का 88.45 प्रतिशत दर्ज किया गया है।  

RBSE 10th Result 2020: ऐसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट-

  • सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in है।
  • यहां विद्यार्थियों को दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
  • विद्यार्थी इस लिंक पर जैसे ही क्लिक करेंगे एक नई विंडो खुल जाएगी।
  • जहां अपना रोल नंबर और जन्मतिथि के डालते ही विद्यार्थियों का रिजल्ट खुल जाएगा।
  • विद्यार्थी अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं या फिर उसका प्रिंट ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें