फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 10th Result 2020 Live Updates: 10वीं कक्षा के छात्र यहां देखें पूरा रिजल्ट

Tue, 28 Jul 2020 05:05 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

RBSE 10th Result 2020 Live Updates: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 28 जुलाई यानि आज कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बता दें कि परिणाम अपने तय समय पर शाम 4 बजे घोषित किए गए। जो छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे वे अपने परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in है। इसके अलावा छात्र अपने परिणाम कुछ निजी वेबसाइट्स पर भी देख सकते हैं। अमर उजाला का ये लाइव ब्लॉग आपको पल-पल की अपडेट दे रहा है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे हर छोटी से छोटी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:00 PM, 28-Jul-2020

प्रवेशिका के लिए पंजीकृत हुए छात्र

  • इस साल कुल 6972 छात्र पंजीकृत हुए थे।
  • 6799 छात्रों ने परीक्षा दी थी।
  • इस साल 3808 छात्र परीक्षा में पास हुए।
  • बता दें कि 738 छात्रों की सप्लीमेंट्री आई है।

04:58 PM, 28-Jul-2020

प्रवेशिका के डिविजन वाइज आंकड़े

  • फर्स्ट डिविजन- 897 छात्र
  • सेकेंड डिविजन- 1955 छात्र
  • थर्ड डिविजन- 952 छात्र

04:44 PM, 28-Jul-2020

प्रवेशिका का परिणाम-

प्रवेशिका के परिणामों की बात करें तो इस साल परिणाम 56.01 प्रतिशत रहा।
बता दें कि लड़कियां 56.32 प्रतिशत और लड़के 55.65 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए हैं।

विज्ञापन
04:30 PM, 28-Jul-2020

इस साल कक्षा 10वीं परीक्षा के आंकड़े

  • पहली डिविजन प्राप्त करने वालों की संख्या- 3,37,078 छात्र
  • दूसरी डिविजन प्राप्त करने वालों की संख्या- 4,06,061 छात्र
  • तीसरी डिविजन प्राप्त करने वालों की संख्या- 1,33,350 छात्र

04:25 PM, 28-Jul-2020

शिक्षा मंत्री ने दी ये जानकारी

रिजल्ट जारी करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान भी राजस्थान बोर्ड ने सफलतापूर्वक लंबित परीक्षाएं आयोजित कराईं है। यह एक बड़ी सफलता है।

विज्ञापन
04:20 PM, 28-Jul-2020

लड़कियों ने 81.04 फीसदी अंक हासिल कर लड़कों को पछाड़ा

इस साल भी लड़कियां लड़कों से आगे रहीं। बता दें कि लड़कियों का पास प्रतिशत 81.04 फीसदी और लड़कों का पास प्रतिशत 78.99 फीसदी रहा।

04:14 PM, 28-Jul-2020

प्रवेशिका यानि संस्कृत अध्ययन का रिजल्ट भी घोषित

बता दें कि प्रवेशिका यानि संस्कृत अध्ययन की परीक्षा के परिणाम भी बोर्ड द्वारा जारी हो गए हैं।

04:11 PM, 28-Jul-2020

कुल 80.63 फीसदी छात्र हुए पास

परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं। इस साल के परिणाम पिछले साल की तुलना में अच्छे रहे। इस वर्ष कुल 80.63 फीसदी छात्र पास हुए हैं।

04:04 PM, 28-Jul-2020

प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया जाएगा परिणाम

बता दें कि परिणामों की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी।

03:59 PM, 28-Jul-2020

कुछ ही देर में जारी होंगे परिणाम

कुछ ही देर में बोर्ड परीक्षा के परिणाम आपके सामने होंगे। छात्रों की सलाह दी जाती है कि वे हमारे साथ जुड़े रहें।

03:50 PM, 28-Jul-2020

RBSE 10th 2020: छात्र बाद में स्कूल से मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं

ध्यान दें कि ऑनलाइन जारी हुए परिणाम का प्रिंट आउट एक अनंतिम मार्क शीट के रूप में कार्य करेगा। छात्र बाद में अपने संबंधित स्कूलों से अपनी मूल मार्कशीट एकत्र कर सकते हैं।

03:46 PM, 28-Jul-2020

वेबसाइट पर बोर्ड ने दिया ये मैसेज

जब छात्र राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएंगे तो उन्हें परिणामों से संबंधित ये जानकारी Announced on 28th July 2020 at 04:00 PM मिलेगी।

03:43 PM, 28-Jul-2020

12वीं कक्षा में इतने छात्र हुए पास

बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा के परिणाम पहले ही जारी हो गए, कुल 5.26 लाख (5,26,726) छात्रों ने परीक्षा पास की। बता दें कि 5.80 लाख (5,80,725) छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।

03:39 PM, 28-Jul-2020

ऐसे देख सकते हैं परिणाम-

एक बार घोषित होने के बाद छात्र वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in के माध्यम से परिणामों की जांच कर सकते हैं। 

03:28 PM, 28-Jul-2020

RBSE Result 2020: शेष परीक्षाएं जून में हुईं आयोजित

कक्षा 10वीं लंबित विषयों की परीक्षा बाद में जारी हुए दिशानिर्देशों के तहत जून में आयोजित की गई थी।

03:22 PM, 28-Jul-2020

कोरोना संकट के कारण बीच में रोकनी पड़ी परीक्षा

बता दें कि राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 

03:17 PM, 28-Jul-2020

कक्षा 10वीं परीक्षाओं में पास होने के लिए इतने अंक लाने जरूरी

03:11 PM, 28-Jul-2020

RBSE Class 12th Result 2020: परीक्षा में बेठने के लिए लाखों छात्रों ने किया पंजीकरण

बता दें कि इस साल परीक्षा में बेठने के लिए लगभग 11.79 लाख छात्रों ने (11,79,830) पंजीकरण किया था।

03:05 PM, 28-Jul-2020

ऐसे भी देख सकते हैं रिजल्ट

अकसर हम देखते हैं कि एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद ज्यादा टैफिक होने के कारण वेबसाइट काम करना बंद कर देती है ऐसे में छात्र अपने परिणाम एसएमएस के माध्यम से भी देख सकते हैं।

02:55 PM, 28-Jul-2020

RBSE 12th Result 2020: पास प्रतिशत

02:50 PM, 28-Jul-2020

RBSE 10th Result 2020: 12वीं के नतीजे पहले हुए घोषित

बता दें कि इससे पहले राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 12वीं के तीनों संकायों (आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स) के नतीजे घोषित कर दिए थे।

02:42 PM, 28-Jul-2020

राजस्थान बोर्ड के शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

बता दें कि राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने 27 जुलाई को ट्वीट के माध्यम से परीक्षा के परिणामों की तिथि जारी की थी।

02:36 PM, 28-Jul-2020

मुख्य वेबसाइट्स

  • rajresults.nic.in
  • rajeduboard.rajasthan.gov.in

02:29 PM, 28-Jul-2020

साल 2018 के आंकड़े

साल 2018 में, राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा  की परीक्षा में 79.86 प्रतिशत छात्र पास हुए थे।

02:23 PM, 28-Jul-2020

लड़के-लड़कियों का पास प्रतिशात

पिछले साल यानि साल 2019 में, राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में छात्राओं ने पास प्रतिशत 80.35 फीसदी हासिल कर लड़कों को पछाड़ दिया। वहीं छात्रों का पास प्रतिशत 79.45 फीसदी रहा।

02:18 PM, 28-Jul-2020

पिछली साल का पास प्रतिशत

साल 2019 में, राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा में कुल 79.85 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए थे। 

02:10 PM, 28-Jul-2020

RBSE 10th Result 2020: ऐसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट

चरण - 1 राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
चरण - 2 अब हेमपेज पर दसवीं कक्षा के रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 विद्यार्थी इस लिंक पर जैसे ही क्लिक करेंगे एक नई विंडो खुल जाएगी।
चरण 4 जहां अपनी जरूरी जानकारी जैसे- रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
(नोट- विद्यार्थी अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर उसका प्रिंट ले सकते हैं।)

01:42 PM, 28-Jul-2020

RBSE 10th Result 2020 Live Updates: 10वीं कक्षा के छात्र यहां देखें पूरा रिजल्ट

कल यानि 27 जुलाई को परिणामों के लिए एक ट्वीट जारी हुआ था। पढ़ें-
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें