RBI Grade B Prelims Admit Card: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने RBI ग्रेड बी चरण एक के लिए एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। उम्मीदवार ग्रेड बी परीक्षा के लिए RBI प्रवेश पत्र Opportunities.rbi.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या या रोल नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आखिरी तारीख नौ जुलाई 2023 है।