Rajasthan University 2020: राजस्थान विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए तीसरे मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले स्नातक कोर्स में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट दो सितंबर और दूसरी मेरिट लिस्ट बारह सितंबर को जारी की गई थी। यूजी कार्यक्रम के लिए राजस्थान विश्वविद्यालय 2020 की मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों की पिछली परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई है।
इसे भी पढ़ें-खाली सीटों पर 30 नवंबर तक हो सकते हैं दाखिले, यूजीसी के दिशा-निर्देश जारी
गौरतलब है कि विश्वविद्यालय 21 सितंबर को ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर यूनिवर्सिटी का परिणाम जारी कर चुका है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए यूजी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। विश्वविद्यालय अभी स्नातकोत्तर कार्यक्रमों का परिणाम घोषित करेगा जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल के जरिए देख सकेंगे।
ऐसे चेक करें मेरिट लिस्ट
- सबसे पहले राजस्थान यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट univraj.org है।
-यहां होम पेज पर आपको "UG admissions 2020-2021" का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद मेरिट लिस्ट का लिंक मिलेगा।
-"UG Admissions 2020 Merit List " पर क्लिक करते ही मेरिट लिस्ट खुल जाएगी।