RSMSSB Junior Engineer Exam Admit Card: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी recruitment.rajasthan.gov.in के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।