फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

REET Exam Dress Code: राजस्थान रीट परीक्षा का आयोजन 27 और 28 फरवरी को, एग्जाम से पहले जानें ड्रेस कोड के नियम

Wed, 26 Feb 2025 10:05 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

REET 2025: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन 27 और 28 फरवरी 2025 को होने वाला है। परीक्षा में पहली बार फेस रिकॉग्नाइजेशन तकनीक का उपयोग किया जाएगा। साथ ही उम्मीदवार सिर्फ चप्पल और स्लीपर पहनकर ही परीक्षा केंद्र में जा सकेंगे।
विज्ञापन
REET Exam 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan REET 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 27 और 28 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) की पूरी तैयारी कर ली है। बोर्ड प्रशासक महेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि इस बार परीक्षा में नकल रोकने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देशों का पालन किया जाएगा। खास बात यह है कि पहली बार REET परीक्षा में फेस रिकॉग्नाइजेशन तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इसके तहत प्रवेश पत्र में लगी फोटो का बार कोड के जरिए परीक्षा केंद्र पर उपस्थित उम्मीदवार से मिलान किया जाएगा और साथ ही उनके फिंगरप्रिंट भी लिए जाएंगे।

सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी और परीक्षा के दौरान केंद्र की लाइव वीडियोग्राफी की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले बंद कर दिए जाएंगे। इसके अलावा, उम्मीदवारों को सादा कपड़े, चप्पल या सैंडल पहनकर ही परीक्षा केंद्र पर आने की अनुमति होगी। परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की चेन या धातु का आभूषण पहनकर प्रवेश निषेध होगा।
विज्ञापन

27 और 28 फरवरी को होगी परीक्षा

महेश शर्मा ने बताया कि रीट परीक्षा 2024 का आयोजन 27 और 28 फरवरी को राज्य के सभी जिलों में किया जाएगा। 27 फरवरी को पहले शिफ्ट में लेवल-1 और दूसरे शिफ्ट में लेवल-2 की परीक्षा होगी, जबकि 28 फरवरी को केवल लेवल-2 की परीक्षा होगी। 

रीट परीक्षा के लिए कुल 14 लाख 29 हजार 822 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से लेवल-1 के लिए 3 लाख 46 हजार 625, लेवल-2 के लिए 9 लाख 68 हजार 501 और दोनों स्तरों के लिए 1 लाख 14 हजार 696 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। 27 फरवरी को पहले शिफ्ट में 4 लाख 61 हजार 321 और दूसरे शिफ्ट में 5 लाख 41 हजार 599 उम्मीदवार परीक्षा देंगे, जबकि 28 फरवरी को 5 लाख 41 हजार 598 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए राज्य भर में 1731 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा पैटर्न

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रत्येक प्रश्न में चार के बजाय पांच विकल्प होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों को लेवल 1 और लेवल 2 दोनों पेपर पूरा करने के लिए 150 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक पेपर में 150 प्रश्न होंगे, जो कुल 150 अंकों के होंगे।
विज्ञापन

REET परीक्षा के लिए ड्रेस कोड 
  • पुरुष अभ्यर्थी आधी या पूरी बाजू वाली शर्ट या टी-शर्ट और पैंट पहनकर आएंगे। साथ ही, वे हवाई चप्पल या स्लीपर पहनकर परीक्षा केंद्र पर जा सकेंगे।
  • महिला अभ्यर्थी सलवार सूट या साड़ी, आधी या पूरी बाजू का कुर्ता/ब्लाउज और हवाई चप्पल या स्लीपर पहनकर परीक्षा केंद्र पर आ सकती हैं।
  • अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की जूलरी, चूड़ियां, कान की बालियां, अंगूठी, ब्रेसलेट आदि पहनकर परीक्षा केंद्र पर नहीं आ सकते।
  • घड़ी, जूते/सैंडल, मोजे, धूप का चश्मा, बेल्ट, हैंडबैग, हेयर पिन, गण्डा/ताबीज, कैप/हैट, स्कार्फ, स्टॉल, शॉल, मफलर, कोट, टाई, जाकेट, ब्लेजर आदि पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश पर रोक रहेगी।
उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे ड्रेस कोड और अन्य निर्देशों का पालन करें और परीक्षा में समय से पहले पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें