Rajasthan PTET Results 2020: राजकीय डूंगर कॉलेज, बीकानेर, ने दो वर्षीय बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित हुई प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह प्रवेश परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
ऐसे चेक करें राजस्थान PTET रिजल्ट 2020
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- राजस्थान पीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ptetdcb2020.com है।
-यहां होम पेज पर “BEd 2 year course” के लिंक पर क्लिक करें।
-अब जो नया पेज खुलेगा वहां आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जहां अपना विवरण और कैप्चा कोड डालने के बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद अब काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया जाएगा। बता दें कि पीटीईटी परीक्षा 16 सितंबर को आयोजित हुई थी। इससे पहले 4 अक्तूबर को चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए-बीएड, बीएससी-बीएड पाठ्यक्रमों का रिजल्ट जारी किया गया था।