फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan PTET Result 2019: परीक्षा के नतीजे जारी

Thu, 30 May 2019 04:04 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

Rajasthan PTET Result 2019: सरकारी डूंगर कॉलेज, बीकानेर ने बीए बीएड, बीएससी बीएड के लिए राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (पीटीईटी) परिणाम की घोषणा की है। बता दें कि राजस्थान पीटीईटी परिणाम 2019 आधिकारिक वेबसाइट्स ptet2019.org और ptet2019.net पर जारी किया गया है।

विज्ञापन


PTET परीक्षा का आयोजन 12 मई 2019 को किया गया था। इस साल प्रशांस जैन ने प्रथम स्थान हासिल किया है। पीटीईटी 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फरवरी महीने में शुरू हुई और 18 मार्च 2019 तक जारी रही।

राजस्थान PTET परिणाम 2019: ऐसे करें परिणामों की जांच-

चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ptet2019.org पर जाएं।
चरण 2: उसके बाद पीटीईटी 2019 परिणाम के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपने हॉल टिकट पर दर्ज हुए परीक्षा रोल नंबर डालें।
चरण 4: आपके सामने आपका परिणाम खुल जाएगा।
चरण 5: भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें और संभालकर रखें। 

राजस्थान बोर्ड छात्रों के अंकों के आधार पर मेरिट सूची की घोषणा करेगा। उम्मीदवारों को मेरिट सूची के आधार पर काउंसलिंग और अंतिम चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


PTET परीक्षा के बारे में
पीटीईटी प्रवेश परीक्षा उनके लिए हैं जो दो वर्षीय बीएड कोर्स या चार वर्षीय एकीकृत बीए बीएड, बीएससी बीएड कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं।

इस लिंक से करें अपना परिणाम डाउनलोड-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें